ग्वालियर:भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को केरल के निकायों के जनप्रतिनिधिगणों ने ग्वालियर में जल विहार स्थित नगर निगम परिषद् का अवलोकन किया। उन्होंने परिषद भवन के वास्तुशिल्प को सराहा। जनप्रतिनिधियों ने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली, जनसेवा संबंधी व्यवस्थाओं एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र तोमर, जवाहर प्रजापति, उपाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, पार्षद अनिल सांखला, श्रीमती अपर्णा पाटील, बृजेश श्रीवास, देवेंद्र राठौर, कल्लू दीक्षित, संजय परमार, शिव सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
