वनरक्षक की कॉलर पकड़ी, धमकाया

जबलपुर: बरगी में बदमाश ने वनरक्षक की कॉलर पकड़ते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम राहुल गुलाटी (40) निवासी आदर्श कालोनी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वनरक्षक के पद पर वन परिक्षेत्र बरगी में पदस्थ है उसकी ड्यूटी ग्राम चरगवां बीट तिखारी ओ 455 कम्पार्टमेंट वन परिक्षेत्र बरगी में प्लांटेशन में थी।

प्लांटेशन का काम चल रहा था तिखारी निवासी गोलू एवं मेहतू उसके पास काम कर रहे थे तभी 3 व्यक्ति उसके पास आये जिनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम राजू मसराम बताया था जो शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुये उसके साथ विवाद कर बोला कि तुमने एक व्यक्ति को मारा है तो उसने कहा कि उसने किसी को नहीं मारा है। डयूटी पर थोड़ी देर पहले ही आया हूॅ इसी बात पर उक्त व्यक्ति ने उसकी कॉलर पकड़ ली, उसके पास काम कर रहे गोलू एव मेहतू ने बीच बचाव किया तो राजू मसराम बोला कि कहीं मिला तो जान से खत्म कर दूंगा।

Next Post

श्रीनाथ हत्याकांड: कानपुर से दो कातिलों को उठा लाई पुलिस

Sun Feb 15 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में हुए श्रीनाथ कोरी हत्याकांड के सजायाफ्ता दोनों भाईयों को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया जिन्हें शहर लाने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।टीआई सुभाष चंद बघेल ने बताया कि 1997 में हनुमानताल थाना […]

You May Like