कैबिनेट बैठक: लाडली बहनों को 1500 रुपये, बिरसा मुंडा जयंती पर दो बड़े कार्यक्रम

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पूरे प्रदेश में गौरवपूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जबलपुर और अलीराजपुर में आयोजित होंगे, जिनसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। सभी जिलों में जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 नवंबर को सिवनी से सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर करेंगे।इसी प्रकार भावांतर योजना के तहत सोयाबीन का मॉडल रेट 4,036 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री 13 नवंबर को देवास से 1.32 लाख किसानों को 300 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक भुगतान करेंगे।कैबिनेट ने ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना की संशोधित लागत 2,424 करोड़ को मंजूरी दी।

108 फीट ऊँची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।बैठक में रेस्को सोलर योजना को भी मंजूरी दी गई, जिसके तहत सभी शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जाएगी। साथ ही, बिजली बिल समाधान योजना को जारी रखते हुए उपभोक्ताओं को 30 दिसंबर तक बिलों की विसंगतियां सुधारने का अवसर दिया गया है।इसके अतिरिक्त, खंडवा जिले के मान्यता क्षेत्र में नया सिविल न्यायालय स्थापित करने को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।कुल मिलाकर, इस बैठक में लिए गए निर्णय प्रदेश के किसानों, महिलाओं, जनजातीय समुदायों और ऊर्जा क्षेत्र के लिए दूरगामी प्रभाव छोड़ने वाले साबित होंगे।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने रीवा-दिल्ली हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ किया

Mon Nov 10 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वर्चुअल माध्यम से रीवा से नई दिल्ली के बीच शुरू की गई नई हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। नई 72 सीटर विमान सेवा […]

You May Like

मनोरंजन