श्रीनाथ हत्याकांड: कानपुर से दो कातिलों को उठा लाई पुलिस

जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में हुए श्रीनाथ कोरी हत्याकांड के सजायाफ्ता दोनों भाईयों को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया जिन्हें शहर लाने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।टीआई सुभाष चंद बघेल ने बताया कि 1997 में हनुमानताल थाना अंतर्गत बाबा टोला में रहने वाले श्रीनाथ कोरी की हत्या कर दी गई थी। राजेन्द्र मराठा पिता बसंत मराठा (25), उसके भाई नरबद मराठा (32)दोनोंं निवासी बाबा टोटा को वर्ष 1999 में सेशन न्यायालय जबलपुर द्वारा आजीवन कारावास के दण्ड से दण्डित किया गया था।

दोनों आरोपी उच्च न्यायालय जबलपुर से जमानत मिलने पर दोनो आरोपी जबलपुर छोडक़र फरार हो गए। दोनों सन् 2011 से फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश के लिए सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी किंतु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उच्च न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। फरार वारंटियों की तलाश की जा रही थी जो काफी समय से फरार थे जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा चार-चार हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी थी।

इस बीच दोनों फरार आरोपियों के कानपुर में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम को कानपुर रवाना किया गया। टीम द्वारा पतासाजी करते हुये फरार आरोपित भाईयों को गिरफ्तार किया गया दोनों कानपुर में रहकर मजदूरी कर रहे थे। जिन्हें शहर लाया गया जिसके बाद न्यायलय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।
नरबद पर 15, राजेन्द्र पर 14 अपराध है दर्ज
उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति है नरबद के खिलाफ 15 एवं राजेन्द्र मराठा के खिलाफ 14 प्रकरण हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के पूर्व से दर्ज थे।

Next Post

स्कूल से बंक मार मेला घूमने चली गई थी किशोरी

Sun Feb 15 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी स्कूल से बंक मारकर मेला घूमने चली गई। माता पिता डाटेंगे डर से घर न जाकर रेल्वे स्टेशन पहुंच गई और वहां पूरी रात गुजारी। इस बीच पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किशोरी को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।टीआई नवल सिंह […]

You May Like