
सिंगरौली। सिंगरौली से चितरंगी जा रही जायसवाल ट्रेवल्स बस क्रमांक एमपी 66 पी 0269 एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। यह घटना बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर में आज दोपहर करीब 3 बजे की है। गनीमत रही कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। दरअसल बस अपने स्पीड में थी, अचानक बल्ली-प्लेट लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने सड़क पार करने लगा। जहां दोनों वाहनों के इंजन साईड से भीड़ गये। जहां अफरा-तफरी मच गई।
