
जबलपुर। आगे चाकू छुरी चल रही है सोने केे जेवर उतार लो, कहते हुये ठग वृद्धा की 1 तोला सोने की चेन उतरवाकर लेकर फरार हो गए।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि आज सुबह लगभग 10-45 बजे श्रीमति सुधा जैन 69 वर्ष निवासी शेष नाग मंदिर के सामने सुपर मार्केट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह घर से पैदल लाखा भवन दर्शन करने जा रही थी, लगभग 8 बजे जैसे ही मेन रोड़ में भूरामल धर्मशाला के आगे सासू मां साड़ी सेंटर के आगे पहॅुची, 2 व्यक्ति जिनकी उम्र लगभग 35-40 वर्ष होगी, एक मोटर सायकल में बैठे मिले। उनमें से एक मोटर सायकल से उतरकर बोला कि लक्ष्मी भंडार के पास चाकू छूरी चल रही, वहां काफी भीड़ जमा है, पुलिस आने वाली है, आप अपनी चैन उतारकर रख लो तो उसने अपनी चैन उतार ली। दोनों में से एक लड़के ने उससे कहा कि चैन दीजिये रूमाल में बांधकर देता हॅू तो उसने अपनी चैन उक्त लड़के को दे दी। जब उसने चैन वापस मांगी तो दोनों मोटर सायकल चालू कर लिये और मोटर सायकल से भागने लगे। मोटर सायकल रोकने के लिये वह उनके पीछे गयी तो वह गिर गयी, जिससे सिर में चोट आयी। दोनों व्यक्ति मोटर सायकल से भाग गये, उसकी सोने की चैन लगभग 1 तोला की होगी।
