रांची रॉयल्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-0 से हराया

रांची, (वार्ता) रांची रॉयल्स ने शुक्रवार को महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के मुकाबले में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-0 से हराया।

आज यहां रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले गए रांची रॉयल्स के लिए ऋतुजा दादासो पिसाल ने (30वें) और साक्षी राणा ने (54वें) मिनट में गोल किए।

दोनों ने पहले क्वार्टर में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और इस दौरान दोनों ही टीमें गोल करने में विफल रही। पहले हाफ में कुछ ही सेकंड बचे थे, जब रांची रॉयल्स ने मैच का पहला गोल किया। एगोस्टिना अलोंसो ने मिडफील्ड से सर्कल में एक ज़ोरदार पास दिया और ऋतुजा दादासो पिसाल (30′) ने अविश्वसनीय कौशल दिखाते हुए गेंद को पूरी तरह से अपने कब्जे में लिया, उसे नेट में डिफ्लेक्ट करके गोल किया। इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी गोल रहित रहा और रॉची रॉयल्स ने अपनी बढ़त को कायम रखा।

54वें मिनट में साक्षी राणा के गोल से रांची रॉयल्स ने एक और शानदार फील्ड गोल करके अपनी बढ़त को दोगुना कर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।

 

 

 

Next Post

सरानी दरवाजा के पास कंबल ओढ़कर चोरी, दो चोर सीसीटीवी में कैद

Sat Jan 3 , 2026
छतरपुर। छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरानी दरवाजा के पास चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कंबल ओढ़कर आए दो अज्ञात चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे […]

You May Like