
इंदौर। नेहरू नगर के एक किराए के मकान में 21 वर्षीय युवक ने शनिवार शाम अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया. शव को सुरक्षित तरीके से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच में जुटी.
एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में पड़ोसियों और मौके पर मौजूद दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में मृतक के कमरे और किचन की स्थिति को रिकॉर्ड किया. पुलिस ने बताया कि मृतक बी.फार्मा का छात्र था और पिता धरमदास आनंद ज्वैलर्स, प्रगत विहार कॉलोनी में गन मेन का काम करते हैं. पिता की ड्यूटी शाम 7 बजे थी और घटना उस समय उनके गैरमौजूदगी में हुई. जांच में पुलिस घटना की वजह, शव के मौके पर मिले सबूत और दोस्तों के बयानों को मिलाकर आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना के समय उसके दोस्त दूसरे कमरे में थे और पिता बाजार गए हुए थे. मृतक बी.फार्मा का छात्र था और 6वें सेमेस्टर में पढ़ रहा था. पिता गन मेन का काम करते हैं और शाम 7 बजे ड्यूटी पर जाने वाले थे, मामले में पुलिस परिचितों के साथ अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.
