
उन्होंने कहा कि किसानों की प्रमुख मांग है कि कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ किया जाये। इसके अलावा जिस किसानों की जमीन सरकार द्वारा अधिग्रहित की जाए, उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। ये मांगें किसानों के अधिकारों और उनके भविष्य से सीधे जुड़ी हुई हैं। डॉ. कुमार ने दिल्ली देहात के किसानों और सभी खापों से अपील की कि चार सितंबर 2026 को जंतर-मंतर पर होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह किसानों के हक और उनके भविष्य की लड़ाई है, जिसे पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में ओल्ड रोहतक जिला खाप के संयोजक चौधरी संजय देसवाल, पालम 360 खाप के चौ. राम कुमार सोलंकी , डासा खाप के चौ. खजान सिंह, बवाना 52 खाप के चौ. परवीन सहरावत, पांच टिकरी खाप के मास्टर अनार सिंह, खत्री खाप के चौ. अशोक, ओमप्रकाश नरवाल खाप, चौ. सतीश सरोहा खाप, बलंद खाप के श्रीपाल, जनक खाप के चौ. उम्मेद कवाड़ सहित घरोंडा खाप और नेहरा खाप के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिनिधियों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए हर संभव सहयोग का वादा किया। पालम 360 खाप के प्रधान चौ. रामकुमार सोलंकी ने सभी खापों और किसानों से चार सितंबर को जंतर-मंतर पर होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि किसानों की मांगों को लेकर समर्थन को और मजबूत किया जाएगा तथा आंदोलन को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
