
भोपाल। पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह की 14 दिन तक न्यायिक हिरासत फिर बढ़ा दी गई है. मंगलवार को सीबीआई की मांग कर कोर्ट ने 30 जून तक दोनों की रिमांड़ बढ़ाई है. ट्विशा शर्मा मौत मामले में मायके पक्ष के लोगों ने गिरिबाला और समर्थ पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
जानकारी के मुताबिक गिरिबाला सिंह ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आवेदन की कॉपी भी कोर्ट में सुनवाई के दौरान मांगी, जिसे सीबीआई की तरफ से पेश किया गया. गिरिबाला सिंह के वकील को कोर्ट के निर्देश पर काफी को उपलब्ध कराया गया. ट्विशा की मौत के मामले में गिरिबाला सिंह और समर्थ को इससे पहले 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. रिमांड़ पूरी होने पर दोनों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपियों की रिमांड़ बढ़ा दी.
बताया गया है कि कोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पेशी के दौरान गिरिबाला सिंह ने जरूरी मांग की. अपने वकील से मुलाकात की समय अवधि बढ़ाने और बेटे समर्थ के साथ वकील से मुलाकात की मांग गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से की है. इसके साथ ही कोर्ट को उन्होंने बताया कि जेल के अंदर उन्हें जो भी अखबार पढ़ने के लिए दिए जा रहे हैं. उन अखबारों में ट्विशा मामले में होने वाली जानकारियां काट कर ही उन्हें पढ़ने के लिए दिए जा रहे हैं. ट्विशा के मायके पक्ष के लोगों को मीडिया में दिए जा रहे बयान से बचने की सलाह भी गिरिबाला सिंह ने दिए हैं.
सीबीआई की टीम ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले की जांच में जुटी है. सामने आए साक्ष्यों के आधार पर ही सीबीआई कडियां जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है. ट्विशा के शव के दूसरे पीएम रिपोर्ट को जांच के इस मामले में बेहद ही अहम माना जा रहा है. बता दें कि ट्विशा शर्मा की मौत का मामला हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है. 12 मई को ट्विशा को कटारा हिल्स स्थित मकान में फंदे से लटकता देखा गया. ट्विशा को अस्पताल ले जाने पर ड़ाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. ट्विशा के पिता सहित मायके पक्ष के लोगों ने सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह के साथ वकील पति समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए. सीबीआई मामले की जांच में जुटी है.
