इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने पत्नी से हुए विवाद के बाद जहर खा लिया जिनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
बुजुर्ग का नाम किशन लाल पिता बिहारी लाल वर्मा 70 साल निवासी मुसाखेड़ी है। बताया जाता है कि किशन लाल का घरेलू बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर जाकर जहर खा लिया उन्हें परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आजाद नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह एरोड्रम थाना क्षेत्र शांति नगर में रहने वाले लखन पिता संतोष कुमार 17 साल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लखन को उसके परिजन निजी अस्पताल लेकर गए जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड पत्र नहीं मिला है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
