बच्चों के झगड़े में एक ही परिवार के छह लोगों को मारे चाकू

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना अंतर्गत आइडिया मल्टी क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोपियों ने एक ही परिवार के 6 लोगों को चाकू मार दिया और धमकी देकर भाग गए। फरियादी आनंद चौहान की रिपोर्ट पर अल्पेश खान, शाहिद खान, ताहिर ,महबूब और उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आनंद ने बताया कि बच्चों के झगड़े की बात को लेकर विवाद होने पर आरोपियों ने आनंद को धमकियां दी।

इसी दौरान आरोपी ने चाकू मारा तो फरियादी पीछे हटा उसके पैर में चाकू लग गया उसका बड़ा भाई राज बचाने आया तो अल्पेश ने उसे भी चाकू मार दिया। परिवार के गेंदालाल माया और सीमा को भी आरोपियों ने चाकू मार दिए। आरोपियों ने धमकी दी कि आइंदा हमारे बीच में बोलने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया अन्य की तलाश की जा रही है।

बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुके हैं। सांप्रदायिक माहौल ना बिगड़े इसलिए पुलिस ने बल लगा दिया था। इसी प्रकार पाटनीपुरा क्षेत्र में रहने वाले महेश पिता ओमप्रकाश कुशवाहा को घर के सामने गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर योगेश पिता लखन चौहान ने चाकू मार दिया और धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Next Post

RSS और भगवान शिव पर आपत्तिजनक कार्टून बनाने वाले हेमंत मालवी पर FIR

Thu May 22 , 2025
इंदौर: लसूडिया पुलिस ने विवादास्पद कार्टून बनाने वाले हेमंत मालवी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उनके खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पीएम नरेंद्र मोदी और भगवान शिव पर आपत्तिजनक कार्टून और टिप्पणी करने का आरोप है।फरियादी एमपी हाई कोर्ट के अधिक्ता विनय जोशी जो कि सुदामा नगर में रहते है […]

You May Like