एफआईआर की मांग को लेकर धरने पर बैठे जाखड़ को पुलिस ने हिरासत मे लिया, एनएसयूआई ने की निंदा

संगठन महिला कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहा था। एनएसयूआई का आरोप है कि बार-बार शिकायत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

श्री जाखड़ ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार हुआ, लेकिन न्याय की मांग करने पर पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि पांडेय ने हिरासत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जवाबदेही सुनिश्चित करने के बजाय प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

Next Post

कनॉट प्लेस में आज प्रस्तावित जमावड़े के मद्देनजर यातायात प्रभावित रहने की आशंका : यातायात पुलिस

Fri Oct 16 , 2026
नई दिल्ली, (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आज प्रस्तावित जमावड़े के मद्देनजर आसपास की सड़कों पर यातायात दोपहर तीन बजे से प्रभावित रहने की आशंका है। दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यात्रा की योजना पहले से बनाने, अतिरिक्त समय लेकर चलने और जहां […]

You May Like

Play sound