
भैंसदेही। भैंसदेही विधानसभा के विकासखंड भीमपुर के ग्राम रिंगढाना पिछले दिनो अनेको आदिवासी परिवार के आशियानें आंगजनी के कारण जलकर राख हो गये थे, जिसमें उनके पुरे जीवन का ग्रहस्थी का सामान जेवरात और नगदी रूपये जलकर खाक हो गये थे, बुधवार को पूर्व भाजपा राष्ट्रीय सदस्य जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर के नेतृत्व में नगर के समाजसेवी रिगढाना पहुचे,जहा उन्होने पीडित परिवारों से मिलकर उन्हे वस्त्र एवं अन्य वस्तुए प्रदान कर उन्हे ढाढस बंधाया। पीडित परिवारों को महिलाओ के लिए 100 साडिया, बच्चो एवं पुरूषो के लिए कपडे और परिवार के काम आने लायक वस्तुए भी प्रदान की। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमति कुसुम सिंह किलेदार, प्राथमिक सहकारी सेवा समिति प्रबंधक दिनेश राठौर लेखापाल केशोराव महाले का भी सहयोग रहा।
