
पानसेमल। तीन दिनों तक चलने वाले पोलियो अभियान के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में पोलियों अभियान के तहत 0 से 5 वर्षों के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई।नगर के बस स्टैंड सहित ग्राम जलगोन, मोयदा,दोदवाडा, बंधारा,आमदा सहित अन्य स्थानों पर 206 स्वास्थ्य कर्मियों ने पोलियो की दवाई पिलाई। जलगोन लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट पंच किशन जगताप ने देव किशन जगताप को दवाई पिलाकर अभियान की शुरूआत की ।वहां मौजूद CHO प्रेमलता दिलीप पवार,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता माली,आशा कार्यकर्ता सुनीता भंडारी ने करीब 36 बच्चों को दवाई पिलाई तथा परिवारों के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।पानसेमल CHC पर पदस्थ CBMO डॉक्टर राजेश ढोले ने बताया कि CHC के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष 30400 बच्चों का लक्ष्य है,अभियान के दौरान 3 दिनो मे 204 स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के द्वारा किया जाना है ।जिसमे B टीम 135 एवं C टीम 58 तथा ट्रांजिट पॉइंट 8 टीम एवं मोबाइल टीम 3 है साथ ही टीमों की मॉनिटरिंग हेतु 21 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए।सभी के सहयोग से अभियान में पोलियों ड्रॉप पिलाने का कार्य किया जायेगा।शाम 5 बजे तक 18076 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जा चुकी थी।
