आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ 12 दिसंबर को खुलेगा

अहमदाबाद, 09 दिसंबर (वार्ता) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के इक्विटी शेयरों का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा।

कंपनी की ओर से मंगलवार को यहाँ जारी बयान में कहा इसका प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयर्स के फेस वैल्यू का 2,061 गुना और कैप प्राइस इक्विटी शेयर्स के फेस वैल्यू का 2,165 गुना है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा। जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन अपनी हिस्सेदारी का 9.9 प्रतिशत हिस्सा बेच रही है।

बिड/ऑफर 12 दिसंबर को खुलेगा और मंगलवार, 16 दिसंबर को बंद होगा। एंकर इन्वेस्टर बिडिंग तारीख 11 दिसंबर होगी। न्यूनतम बिड लॉट छह इक्विटी शेयर्स का है और उसके बाद छह इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में बिड की जा सकती है।

यह ऑफर कंपनी के एक प्रमोटर, यानी प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा ऑफर फॉर सेल के जरिए अधिकतम 48,972,994 इक्विटी शेयर्स तक का है।

पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओपीएस) है। इस ओएफएस के तहत 4.89 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। ये सभी शेयर ब्रिटेन स्थित कंपनी प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स बेच रही है, जो आईसीआईसी आई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी की जॉइंट वेंचर पार्टनर भी है।

 

 

Next Post

जगदीशपुर-इस्लाम नगर बोर्ड विवाद पर क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश

Tue Dec 9 , 2025
भोपाल। श्री हिंदू उत्सव समिति ने मंगलवार को जगदीशपुर का नाम बदलने की कोशिश किए जाने की घटना का विरोध किया. समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी की अगुवाई में लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र में कई जगह लगे इस्लाम नगर के सांकेतक बोर्ड को हटाया. इस मौके पर होर्डिंग और […]

You May Like