मां ताप्ती जल लेकर झिरी पहुंची श्रीराम कावड़ यात्रा, भोलेनाथ का किया अभिषेक 

मुलताई। पवित्र नगरी स्थित नेहरू वार्ड नागदेव मंदिर से सावन मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए श्रीराम कावड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालू कधों पर कावड़ लेकर हाथों में भगवा ध्वज लहराते गाजे बाजे के साथ नागदेव मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए मां ताप्ती सरोवर पहुंचे जहां पर पूजा अर्चना कर कावड़ में ताप्ती उदगम सरोवर से जल भरकर गाजे बाजे के साथ मुलताई से 20 किमी दूर प्रभात पट्टन के पास स्थित शिवधाम झिरी पहुंचे,इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा रास्ते में जगह जगह कावड़ियों पर फुल बरसा कर स्वागत किया। शिवाधाम झिरी पहुंचकर कावड़ियों ने वैदिक विधि विधान से गुफा में विराजे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर ताप्ती जल से अभिषेक किया।

Next Post

तन की तपन जल से, मन की तपन जिनवाणी से मिटती है

Mon Aug 3 , 2026
दमोह। सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में चातुर्मासीय धर्माराधना का वातावरण निरंतर भक्तिमय और आध्यात्मिक होता जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से बडेबाबा के चरणों में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज व मुनि श्री पवित्रसागर जी महाराज ससंघ (10पिच्छी) के सान्निध्य में बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान के […]

You May Like