भोपाल, 01 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जापान यात्रा से लौटेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव शाम को जापान यात्रा से नई दिल्ली लौटेंगे। इसके बाद वे दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटेंगे।
डॉ यादव रात को दिल्ली के दादा देवता मंदिर शकूर विलेज में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।
