तहव्वुर राणा मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र मान विशेष अभियोजक नियुक्त

नई दिल्ली 10 अप्रैल (वार्ता) केंद्र सरकार ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की सहायता के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है।

तहव्वुर राणा को विशेष विमान से अमेरिका से भारत लाया जा रहा है।

एनआईए पूछताछ और अभियोजन के लिए उसकी हिरासत की मांग करेगी।

केंद्र द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है , “ एनआईए मामले से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों के लिए नरेंद्र मान विशेष अभियोजक होंगे। वह इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से तीन साल की अवधि या उक्त मामले की सुनवाई पूरी होने तक, जो भी पहले हो, काम करेंगे”।

अमेरिका में 14 साल की जेल की सजा काटने के बाद तहव्वुर राणा को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद 2020 में फिर से गिरफ्तार किया गया था।

उस पर कई मामलों में साजिश से लेकर आतंकवाद और हत्या तक के आरोप हैं। राणा को मुंबई की आर्थर रोड जेल या दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। दोनों उच्च सुरक्षा वाली जेलों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Next Post

तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पण कर भारत लाया जाना मोदी सरकार की रणनीतिक उपलब्धि : भाजपा

Thu Apr 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 26/11 के आतंकी तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पण कर भारत लाया जाना मोदी सरकार की बड़ी रणनीतिक एवं ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है और कहा है कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान वोटबैंक तुष्टिकरण के लिए आतंकियों पर कार्रवाई नहीं […]

You May Like