महाआर्यमन सिंधिया ने शिवपुरी में किया रोड शो, एमपीसीए अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा

शिवपुरी: यहां महाआर्यमन सिंधिया का रोड शो आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला शिवपुरी दौरा था। इस दो दिवसीय प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों में उत्साह था।

शहर को रोड शो के लिए सजाया गया था।महाआर्यमन ग्वालियर से रवाना होकर रात में शिवपुरी के ग्वालियर बायपास पहुंचे। यहीं से रोड शो की शुरुआत हुई। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने उनका पहला स्वागत किया। इस दौरान क्रेन की सहायता से उन्हें विशाल माला पहनाई गई। आतिशबाजी भी की गई।

नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास, राहुल व्यास, महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, लवलेश जैन चीनू, सिद्धार्थ लड़ा और रविंद्र शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने भी पुष्प-मालाओं से उनका स्वागत किया। रोड शो ग्वालियर बायपास से शुरू होकर माधव चौक होते हुए झांसी तिराहा तक गया। मार्ग में कई मंच बनाए गए थे, जहां आतिशबाजी, फूल-मालाओं और नारों के साथ महाआर्यमन सिंधिया का स्वागत किया गया।

Next Post

बॉर्डर के इस रोल को 5 एक्टर्स ने किया था रिजेक्ट

Mon Jan 5 , 2026
जे.पी. दत्ता ने खुलासा किया कि ‘बॉर्डर’ में धर्मवीर सिंह भान का रोल सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और सैफ अली खान ने रिजेक्ट कर दिया था। तब अक्षय खन्ना को यह रोल मिला। फिल्म ‘बॉर्डर’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर है। जे.पी. […]

You May Like