खाद का टोकन न मिलने से नाराज किसानो ने लगाया जाम

रीवा:सिरमौर रीवा सड़क पर किसानो ने सुबह जाम लगा दिया दरअसल खाद के लिए टोकन ना मिलने पर किसान नाराज होकर हंगामा करने लगे और फिर जाम लगा दिए
उमरी मोड में किसानों द्वारा खाद की मांग को लेकर तीन घण्टे के लिए आवागमन बाधित किया गया।

मौके पर पहुंचकर अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा एसडीओपी सिरमौर उमेश प्रजापति ने किसानों को समझाइश दी और खाद वितरण के लिए 500 टोकन वितरित कराए। इसके बाद जाम पूरी तरह से खुल गया है तथा यातायात बहाल हो गया है। जाम के दौरान किसी भी वाहन को क्षति नहीं पहुंचाई गई है।

Next Post

रेत पर रोक के बावजूद मंडला में धड़ल्ले से अवैध परिवहन हो रहा

Thu Sep 4 , 2025
मंडला:बरसात के मौसम में रेत उत्खनन और परिवहन पर शासन की रोक महज कागजों तक सीमित रह गई है। प्रतिबंधित अवधि में भी नदियों से रेत का खनन, भंडारण और परिवहन धड़ल्ले से जारी है।शासन ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक रेत खनन व परिवहन पर रोक लगाई है। […]

You May Like