ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से मांगा सहयोग

इंदौर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की. बैठक में प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक आनंद कलादगी ने कहा कि युवाओं और इंफ्लूएंसर्स की शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. यदि वे मिलकर सड़क सुरक्षा के संदेश को फैलाएं तो इसका लाभ लाखों लोगों तक पहुंचेगा.

बैठक में विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कंटेंट क्रिएटर्स और युवाओं ने हिस्सा लिया और ओवर स्पीडिंग, नो पार्किंग, ड्रंक एंड ड्राइव जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने के सुझाव दिए. इसके बाद डीसीपी कलादगी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस जल्द ही रोड सेफ्टी पर जनजागरण अभियान शुरू करेगी, जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की सक्रिय भागीदारी रहेगी ताकि सड़क सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाया जा सके.

Next Post

नो एंट्री में घुसने वाले 21 भारी वाहन जब्त

Tue Oct 14 , 2025
इंदौर: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है. वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत नो एंट्री क्षेत्र में घुसने वाले भारी वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है. रविवार की सुबह से सोमवार सुबह तक चले […]

You May Like