नो एंट्री में घुसने वाले 21 भारी वाहन जब्त

इंदौर: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है. वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत नो एंट्री क्षेत्र में घुसने वाले भारी वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है. रविवार की सुबह से सोमवार सुबह तक चले अभियान में इंदौर पुलिस ने 21 भारी वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की. इन वाहनों को निर्धारित समय में नो एंट्री ज़ोन में प्रवेश करते पाया. पुलिस ने चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था बाधित करने या सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

हवाला लूट कांड: SDOP पूजा पांडे समेत 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज

Tue Oct 14 , 2025
सिवनी: सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना में एसडीओपी पूजा पांडे सहित कुल 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर हवाला कारोबार से जुड़े एक मामले में कथित रूप से डकैती, अवैध रूप से रोकने और आपराधिक षड्यंत्र जैसे संगीन आरोप लगाए गए […]

You May Like