
सिंगरौली। रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने जिले के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज दिन शनिवार को थाना विंध्यनगर, कोतवाली बैढ़न एवं नवानगर थाने का औचक निरीक्षण किया।
रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत ने सबसे पहले थाना विंध्यनगर पहुंचे, जहां थाना परिसर एवं कक्षों का अवलोकन करते हुये साफ-सफाई व्यवस्था को देखते हुये संधारित रजिस्टर एवं दस्तावेजों का अवलोकन किये। साथ ही थाने में मौजूद पुलिस स्टाफ से रूबरू होते हुये उनकी समस्याओं को भी सुना और आईजी ने कहा कि मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। नशीली पदार्थो की बिक्री करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की हिलाहवाली व लापरवाही नही होनी चाहिए। आईजी ने यह भी कहा कि आप सब का व्यवहार अच्छा हो। इस पर विशेष ख्याल रखे। थाने में आने वाले फरियादियों के बात को अच्छी तरह से सूने। इसके बाद आईजी कोतवाली बैढ़न पहुंचे। वहां की साफ-सफाई एवं वहां के संधारित रजिस्टरो का अवलोकन करने के बाद पुलिस स्टाफ से चर्चा भी किये। इसके बाद नवानगर थाना पहुंचे। वहां भी रिकॉर्डो एवं साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। इस दौरान एसपी मनीष खत्री, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा, सीएसपी पुन्नू परस्ते, टीआई अर्चना द्विवेदी, कपूर त्रिपाठी, अशोक सिंह परिहार मौजूद रहे।
