इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंडवा रोड स्थित अनुराधा नगर में बुधवार अलसुबह एक सब्जी की दुकान में आग लग गई. इस हादसे में दुकान के भीतर रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया.फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग अनुराधा नगर निवासी बबली पति प्रीतम सिंह की सब्जी दुकान में लगी थी. सुबह तड़के अचानक दुकान से लपटें उठती देख क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुँची और करीब 1000 लीटर पानी का उपयोग कर आग पर पूरी तरह काबू पाया. शुरुआती जांच और परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग भड़की होगी
