भिंड:कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव सिरसई गांव में शासकीय माध्यमिक स्कूल की परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे। इस सेंटर पर परीक्षा को समय से पहले पूरा कराकर सेंटर पर ताला लटकता मिला। कलेक्टर ने दस शिक्षकों को निलंबित कर एक गेस्ट टीचर की सेवा समाप्ति के आदेश दिए हैं।
सेंटर पर परीक्षा समय से पहले ही पूरा करा ली गई थी। शिक्षकों के अनुपस्थित रहने, लापरवाही बरतने पर परीक्षा केंद्राध्यक्ष, परीक्षा कक्ष पर्यवेक्षक सहित कुल 10 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। एक अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्ति हेतु बीईओ को निर्देशित किया गया है।
