यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला पकड़ाया

जबलपुर:रेल्वे स्टेशन में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले शातिर चोर को जीआरपी ने दबोच लिया जिसके कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल जब्त किए गए।
जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि विशेष चैकिंग अभियान में संतोष गुजराती उर्फ कूका पिता करन गुजराती 30 वर्ष निवासी ओम दुर्गा साँई मन्दिर के पास कंजर मोहल्ला बेलबाग को पकड़ा गया।

कडाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने रेलवे स्टेशन में चोरी करने के लिये आना बताया, पूछताछ कर तलाशी लेने पर पाँच विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल कीमती 89,500 रूपये के जप्त किये गये। आरोपी से अन्य चोरी के मामलो मे पूछताछ की जा रही है।

Next Post

आशिका व अनंत का राज्य स्तर पर चयन

Mon Nov 10 , 2025
सीहोर। शहर के ब्लू बर्ड स्कूल के दो होनहार छात्रों ने खेल जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. छात्रा आशिका जैन एवं छात्र अनंत प्रताप मेवाड़ा का चयन राज्य शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्कूल गेम्स की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है. आशिका जैन का चयन 19 […]

You May Like

Play sound