डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक जाल, भोपाल में फंसी इंदौर की छात्रा

इंदौर. साइबर ठगों का डिजिटल अरेस्ट का जाल कितना खतरनाक हो चुका है, इसका सनसनीखेज मामला सामने पिछले सप्ताह सामने आया है. भोपाल में परीक्षा की तैयारी कर रही इंदौर की एक छात्रा को ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया था. छात्रा इतनी दहशत में थी कि रोते हुए उसने इंदौर में अपने दोस्त को फोन कर अर्जेंट पैसों की मांग की. हालांकि दोस्त की सूझबूझ ने उसे बड़ी ठगी से बचा लिया और ठगों के मंसूबों पर पानी फिर गया.

मामला तब खुला जब दोस्त कोचिंग से निकलते ही सीधे राज्य साइबर सेल इंदौर पहुंचा और वहां पदस्थ एसआई इतेन्द्र सिंह को पूरी जानकारी दी. दोस्त ने बताया कि उसकी इंदौर निवासी दोस्त, जो इन दिनों भोपाल में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही है, ने उसे घबराए हुए स्वर में कॉल किया था. वह रो रही थी और कह रही थी कि उसे तुरंत पैसे चाहिए, नहीं तो वह गंभीर मुसीबत में फंस जाएगी. बातचीत के दौरान दोस्त को कुछ गड़बड़ लगी. उसने पैसे ट्रांसफर करने की बजाय सीधे साइबर सेल पहुंचने का फैसला किया. यहां एसआई ने तुरंत छात्रा से संपर्क किया और उसे समझाया कि वह डिजिटल अरेस्ट की शिकार हो रही है. इस पर छात्रा ने बताया कि वह पहले ही एक लाख रुपए ठगों को ट्रांसफर कर चुकी है. ठगों ने उसके दस्तावेजों का मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल होने की बात कहकर उसे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी. साइबर सेल ने तत्काल भोपाल साइबर सेल से संपर्क किया और छात्रा को वहां शिकायत दर्ज कराने को कहा. समय रहते कार्रवाई होने से वह और रकम ट्रांसफर करने से बच गई.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोस्त की सतर्कता और समय पर साइबर सेल पहुंचने से यह बड़ा साइबर फ्रॉड टल गया. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल पर धमकी या केस में फंसाने की बात सामने आए तो घबराएं नहीं और तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर सेल से संपर्क करें.

Next Post

मीटर में बिजली चोरी पकड़ी तो जेई को पीटा, पुराना मीटर छीनकर घर में छुपाया

Tue Jan 6 , 2026
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामबाड़ा इलाके में बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। मीटर रीडिंग कम होने पर जब अधिकारियों ने मीटर बदला और पुराना मीटर जब्त करना चाहा, तो दो भाइयों ने सहायक यंत्री के साथ […]

You May Like