जैविक हाट बना उपभोक्ताओं की पहली पसंद.

जबलपुर : कृषि उपज मंडी परिसर में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन में प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जा रहा साप्ताहिक जैविक हाट लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोडऩे के उद्देश्य से संचालित यह हाट अब शुद्धता, गुणवत्ता और भरोसे की पहचान बनता जा रहा है।

इस रविवार को आयोजित हाट में जिले के विभिन्न विकासखंडों से लगभग 30 से 35 जैविक किसानों ने सहभागिता की। किसानों द्वारा जैविक अनाज, दलहन, गिर गाय के दूध का दही, बिलौना घी, ताजी सब्जियां, फल, कोल्ड प्रेस्ड तेल, मसाले, दाल, आटा, गेहूं, चावल, गुड़ तथा अन्य जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया गया। उप संचालक कृषि यू के कटहरे ने जैविक हाट का निरीक्षण कर विक्रेताओं से जैविक उत्पाद तैयार करने की पद्धति तथा उनसे प्राप्त उत्पादों की जानकारी ली।

उन्होंने किसानों को अपने जैविक उत्पादों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, जिससे उत्पादों की विश्वसनीयता बढ़े तथा उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके।अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने किसानों को आईडी कार्ड की अनिवार्यता संबंधी निर्देश दिए। जैविक हाट के सफल संचालन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस के परतेती, के के डेहरिया, सुश्री निधि भलावी, सुश्री सुषमा कुलेश, गौतम यादव सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

मछलियों से लदा ट्रक पलटा, केबिन में दबने से एक की मौत

Mon Jun 8 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत रमनपुर घाटी के पास रविवार शाम मछलियों से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। इस हादसे में ट्रक के केबिन के भीतर बुरी तरह दबने से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक को मामूली चोटें आई […]

You May Like