रांची, 29 जुलाई (वार्ता) बिरसा मुंडा फ़ुटबॉल स्टेडियम में 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के ग्रुप सी मैच में, नओरेम सोमानंदा सिंह के शानदार पहले हाफ के गोल और दूसरे हाफ में हुए ‘ओन गोल’ (अपनी ही टीम के खिलाड़ी द्वारा किया गया गोल) की मदद से इंडियन एयर फ़ोर्स फ़ुटबॉल टीम ने श्रीलंकाई टीम डिफेंडर्स एफसी पर 2-1 से जीत हासिल की।
एन. एम. अफलाल के देर से किए गए गोल और टीम की वापसी की कोशिशों के बावजूद, एयर फ़ोर्स की टीम ने ज़्यादातर समय खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों पॉइंट हासिल किए। इस हार के साथ ही, डूरंड कप में अपने पहले ही अभियान में डिफेंडर्स एफसी को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
