नयी दिल्ली 10 सितम्बर (वार्ता) भारत-कुवैत संबंधों को नया आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुभवी राजनयिक डॉ. आदर्श स्वाइका को केन्या में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2002 बैच के अधिकारी डॉ. स्वाइका अभी कुवैत में भारत के राजदूत हैं और उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। वह वियतनाम , श्रीलंका और बंगलादेश जैसे देशों में सेवा देने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
कोविड महामारी के दौरान उन्होंने कुवैत में भारतीय समुदाय तक वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ वहां की सरकार के साथ वैक्सीन की आपूर्ति के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों मे सहयोग बढाने में भी योगदान दिया।
भारत की अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए जारी कवायद के बीच उन्हें केन्या में उच्चायुक्त की जिम्मेदारी दिये जाने को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

