पहली बार 90 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का रुपया

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) रुपये पर मंगलवार को भारी दबाव देखा गया और यह पहली बार 90 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया।

भारतीय मुद्रा लगातार चौथे दिन टूटी है। आज यह 17 पैसे टूटकर 89.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और एक समय 90 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी थी। अंत में यह 43.50 पैसे नीचे 89.9650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

रुपया सोमवार को आठ पैसे गिरकर 89.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही तेजी से रुपये पर दबाव पड़ा। साथ ही घरेलू शेयर बाजार की तेजी ने भी इसकी गिरावट में योगदान दिया।

 

Next Post

गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन पहुंचा 99.18 प्रतिशत

Tue Dec 2 , 2025
रीवा। रीवा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा हो रहा है. अब केवल अनमैप्ड मतदाता तथा छूट हुए मतदाताओं का सत्यापन शेष है. निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन की समय सीमा 11 दिसम्बर तक […]

You May Like