
रीवा। रीवा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा हो रहा है. अब केवल अनमैप्ड मतदाता तथा छूट हुए मतदाताओं का सत्यापन शेष है.
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन की समय सीमा 11 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है. जिले में शेष बचे मतदाताओं का सत्यापन तीन दिवस में पूरा हो जाएगा. जिले में 2 दिसम्बर को शाम 6 बजे तक 1379086 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं. जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 1390667 है. सेमरिया, त्योंथर और गुढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सौ प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कर लिया गया है. शेष विधानसभा क्षेत्रों में भी डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा होने के करीब है. इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अब तक जिले में कुल 99.18 प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जा चुका है. विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 99.91 प्रतिशत, सेमरिया में 100 प्रतिशत, त्योंथर में 100 प्रतिशत, मनगवां में 98.80 प्रतिशत, रीवा में 96.31 प्रतिशत तथा गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है. अभी भी एसआईआर चल रहा है.
