
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने अडीबाजी करने वाले बदमाशों पर सख्त कार्यवाही की है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए क्षेत्र में उनका जुलूस निकाला. इसके बाद कोर्ट में पेश करते हुए सबी जेल भेज दिया गया है.
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी राज मडराई ने बीते 11 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. राज ने पुलिस को बताया कि वह गाडी के सीट कवर लगाने की दुकान चलाता है. उसी दिन दुकान पर आए आरोपी रवि शर्मा उर्फ राज शर्मा, हर्ष कैथोरिया और नमन स्वामी ने गालियां देते हुये गाडी में शीट कवर बिना पैसे के डलवाने और बियर पीने के लिये 500 रूपये देने की अडीबाजी की. फरियादी के मना करने पर आरोपियों ने सरे राह मारपीट की. इसके बाद से सभी मौके से फरार हो गए.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने सभी की लोकेशन मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया. इलाके में दहशत फैलाने वाले आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया.
