आशीर्वाद का दीप जलाने से होगा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: कलेक्टर

रीवा: शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान से जुड़े बिन्दुओं पर कार्यवाही करने के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। अभियान का तिथिवार कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है। सभी नोडल अधिकारी उन्हें सौंपे गए दायित्व को पूरा करने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करें। अभियान का तिथिवार कार्यक्रम तय करके उप मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महापौर, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि अभियान के प्रथम दिन 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीपक जलाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम रिवर फ्रंट में पचमठा घाट में होगा। इसमें 50 हजार दीप जलाए जाएंगे। शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपने घरों में शाम में दीपक जलाएंगे। सभी अधिकारी विभाग के हितग्राहियों से इस संबंध में अनुरोध करें। हितग्राहियों की सूची भी कलेक्टर कार्यालय को तथा नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएं। इसी दिन जिले भर में वृहद रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराएं। इसमें शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत की संकल्पना विषय पर केन्द्रित करें। श्रेष्ठ चित्रों की प्रदर्शनी भी लगवाएं। अभियान के दौरान नमो सेवा गाथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के लिए तिथिवार कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। इन तिथियों में लोक कलाकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी देंगे। इन्हीं तिथियों में सेवा ज्योति यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख ने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम का शुभारंभ 5 पौधे रोपित करके किया जाएगा। अभियान के दौरान 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन का उत्सव मनाया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 10 अक्टूबर को ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में विशाल हृयूमन रंगोली बनाई जाएगी। इसी तरह 7 अक्टूबर को साइबर सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान 2 अक्टूबर को सभी कार्यालयों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी भागीदारी निभाएंगे। अभियान के दौरान सडक़ सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में वन मण्डलाधिकारी लोकेश निरापुरे, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों की डीएवीवी में फीस माफ

Tue Sep 8 , 2026
इंदौर:सेना के तीनों अंगों में अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी करने के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले युवाओं को शिक्षण शुल्क नहीं देना होगा. विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की 649वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक सोमवार को नालंदा परिसर में हुई.कार्यपरिषद ने […]

You May Like