मां स्मिता पाटिल के बिना बीता बचपन, ड्रग्स की लगी लत, फिर ऐसे हुई प्रतीक बब्बर की वापसी

प्रतीक बब्बर अपनी मां स्मिता पाटिल के निधन के बाद नानी-नाना की परवरिश में पले। बचपन में मां का साया न होने और पिता की व्यस्तता ने उन्हें गहरे खालीपन में धकेल दिया।

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। एक्टर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल और अभिनेता-नेता राज बब्बर के बेटे हैं। उनके जन्म के कुछ ही दिनों बाद उनकी मां स्मिता पाटिल का निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मिता को ब्रेन इंफेक्शन था, और उनके अंग एक-एक कर फेल होने लगे थे। मां के जाने के बाद उनकी परवरिश उनकी नानी-नाना ने की। लेकिन, प्रतीक को हर समय अपनी मां की कमी खलती थी।

मां का साया न होना और पिता की व्यस्तता ने उनके अंदर खालीपन छोड़ दिया था। इसी खालीपन ने उन्हें गलत राह की ओर धकेल दिया। प्रतीक ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह 12 साल की उम्र में ड्रग्स लेने लगे थे। उस समय वह अपने पिता से नाराज रहते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके पास उनके लिए समय नहीं था। यह दर्द इतना गहरा था कि वह धीरे-धीरे नशे में डूबते चले गए। उनकी हालत खराब होती गई और परिवार को उन्हें दो बार रिहैब सेंटर भेजना पड़ा।

Next Post

शहर में कई जगह नोपार्किंग और वन-वे नियम का उड़ाया जा रहा मखौल

Fri Nov 28 , 2025
इंदौर: कई बार यातायात प्रबंधन में विरोधाभास देखने को मिलते हैं. यूं तो यातायात विभाग नोपार्किंग, वन-वे और भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्ती दिखाता है, वहीं दूसरी ओर देखने में यह आता है कि शहर के मध्य क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ऑटो एवं भारी वाहनों का प्रवेश […]

You May Like