भीषण गर्मी में दाना-पानी की व्यवस्था: वन भवन में पक्षियों के लिए सकोरे लगाए

भोपाल। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से वन भवन मुख्यालय में सराहनीय पहल की गई है। यहां विभाग के कर्मचारियों द्वारा परिसर में जगह-जगह सकोरे (पानी के बर्तन) स्थापित किए गए हैं, ताकि पक्षियों को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो सके।

इसके साथ ही कर्मचारियों ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की भी समुचित व्यवस्था की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वन भवन प्रांगण में पक्षियों की चहचहाहट को बढ़ावा देना और उनके लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

वन विभाग के कर्मचारियों का प्रयास है कि प्रांगण में प्राकृतिक रूप से पक्षियों का निवास स्थापित हो सके। इसी दिशा में परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया है, जिससे पक्षियों को भोजन और आश्रय दोनों मिल सके। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जैव विविधता को बढ़ावा देने का भी एक प्रयास है।

Next Post

अचारपुरा में 78वें मेले का भव्य समापन, 32 फीट ऊंचे रावण का दहन

Sun May 3 , 2026
भोपाल। अचारपुरा ग्राम में मीना समाज मेला ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 78वें पारंपरिक मेले का भव्य समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर 400 साल पुराने मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विक्रम मीना और […]

You May Like