तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से लूना सवार बुजुर्ग की मौत हो गई. हादसे में बुजुर्ग के सिर, पेट और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस ने जांच के बाद बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.हादसा 12 सितंबर की शाम करीब 5 बजे सेमलिया चाऊ के पास हुआ था. धतुरिया में रहने वाले सुखराम राजोरिया अपने पोते के साथ लूना से सेमलिया चाऊ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान भगवान पटेल के घर के पहले नाले की पुलिया पर पीछे से आए बाइक सवार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी लूना को टक्कर मार दी.

टक्कर लगने से सुखराम और उनका पोता सड़क पर गिर गए. हादसे में सुखराम के सिर, पेट और दोनों पैरों में चोटें आईं, जबकि पोते को चोट नहीं लगी. टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी गिर गया था. प्रत्यक्षदर्शी विष्णु चौधरी ने बाइक का नंबर एमपी 37 जेडजे 5223 नोट कर लिया था. परिजनों को सूचना देने के बाद सुखराम को इलाज के लिए इंदौर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. खुड़ैल पुलिस ने जांच के बाद बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई मौत के मामले में केस दर्ज किया है

Next Post

गाड़ी से टी सीरीज के तीन एलईडी टीवी का कार्टन चोरी

Sun Oct 11 , 2026
इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की लोहा मंडी में एक गाड़ी से तीन एलईडी टीवी से भरा कार्टन चोरी हो गया. कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पालदा की शुभ सिटी में रहने वाले 68 वर्षीय विजय कुमार सारडा […]

You May Like

Play sound