ट्रैक्टर ने घर में टक्कर मारी, महिला गंभीर घायल, दीवार टूटी

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के दीगोद गांव में एक महिला को नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर घर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। दीगोद गांव निवासी रचना जाटव अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं, तभी नीले रंग के एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सीधे घर की दीवार से जा टकराया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रचना जाटव के पैरों, कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस से बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Next Post

एमआर-10 पर दौड़ा ऑटो, पुलिस ने पकड़ा तो निकला गांजे का जखीरा

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक ऑटो से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर दो तस्करों को पकड़ लिया. एमआर-10 पर जांच के दौरान भागने की कोशिश कर रहे संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसके बाद उनके कब्जे से पांच किलो से अधिक […]

You May Like

मनोरंजन