एमआर-10 पर दौड़ा ऑटो, पुलिस ने पकड़ा तो निकला गांजे का जखीरा

इंदौर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक ऑटो से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर दो तस्करों को पकड़ लिया. एमआर-10 पर जांच के दौरान भागने की कोशिश कर रहे संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसके बाद उनके कब्जे से पांच किलो से अधिक मादक पदार्थ मिला.

हीरानगर थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि एमआर-10 स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक ऑटो संदिग्ध हालात में खड़ा दिखा. टीम को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा. जिस पर तुरंत घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. वाहन संबंधी कागजात और भागने के कारण पूछने पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. पंचों की मौजूदगी में ऑटो की तलाशी ली गई, जिसमें लगभग 5 किलो 145 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने वाहन सहित मादक पदार्थ जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों से गांजे के नेटवर्क, सप्लाई लाइन और स्रोतों को लेकर भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है. पटेल का कहना ह कि प्रारंभिक पूछताछ में ऐसे संकेत मिले हैं कि इनके संपर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है. गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी मूल रूप से खरगोन जिले के धूलकोट गांव का है, जो फिलहाल राउ क्षेत्र में किराए से रह रहा था. वहीं दूसरा आरोपी देवास जिले के सीमलीखेड़ा गांव का निवासी है और इस समय धूलकोट क्षेत्र में रह रहा था. पुलिस का कहना है कि दोनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित पिछले नशा कारोबार की जानकारी भी खंगाली जा रही है. अभियान के तहत आने वाले दिनों में ऐसे और नेटवर्क के सामने आने की संभावना जताई गई है.

Next Post

बच्चों के नियमित उपचार के लिए काउंसलिंग दें: गौरव

Thu Nov 20 , 2025
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने डीआरसी मंग स्थित कृतिम अंग वर्कशॉप, फिजियोथेरेपी कक्ष, श्रवण चिकित्सा कक्ष, विशेष शिक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत निर्देशित किया सभी चिकित्सा केन्द्र में उपचार पाने वाले मरीज की अनिवार्य रूप से केस हिस्ट्री का […]

You May Like