लोन की किस्त नहीं चुकाई तो चाकू से गोदा

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत निर्भय नगर में लोन की किश्त नहीं चुकाने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने घर मेें घुसकर चाकूबाजी कर दी। लोनधारक पर हमला किया।पुलिस के मुताबिक प्रशांत सेन निवासी निर्भय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मारूति स्टैंडर्ड आटो एजेंसी विजय नगर में प्रायवेट काम करता है। बजाज फायनेंस से एक लाख पर्सनल लोन लिया था जिसकी किस्त 4700 रूपये प्रतिमाह जमा करता था,15 किस्त जमा कर चुका था, अभी माह अगस्त माह की किस्त जमा नहीं कर पाया।

बजाज फायनेंस का कर्मचारी रोहित चौधरी एवं उसका एक साथी विजय नगर आटो एजेंसी में आये और किस्त मांगे मैने बोला कि अभी पैसे नही है बाद मैं दे दूंगा। इसके बाद बाद में घर के नंबर से फोन लगवाये तो मै घर आया तो रोहित चौधरी एवं उसका एक साथी घर में बैठे थे, किस्त की बात करने लगे, मैंने बोला किस्त अभी नही दे पाऊंगा तब उसके बाल पकडक़र मारपीट करने लगे और चाकू से हमला कर गले मेें चोट पहुंचा दी।

Next Post

अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की मौत

Sun Aug 17 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम कुसली में अज्ञात वाहन ने मोटर सायकिल को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में बाइक सवार दो लोगोंं की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक ग्राम दोनी निवासी राजेश भूमिया गांव में ही रहने वाले रामलाल बर्मन […]

You May Like