
इंदौर. यूजी थर्ड ईयर की पूरक परीक्षा का रिजल्ट लंबित होने से एमबीए में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई थी. अब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने ऐसे विद्यार्थियों को 48 घंटे में प्रोविजनल मार्कशीट देने का निर्णय लिया है. विद्यार्थी इसके आधार पर एमबीए प्रवेश की दस्तावेज प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.
डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) ने एमबीए की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 14 सितंबर तक समय सीमा तय की है. बीबीए, बीकॉम और बीएससी तृतीय वर्ष की पूरक परीक्षा देने वाले करीब 28 विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. अंकसूची उपलब्ध नहीं होने से इन विद्यार्थियों के सामने प्रवेश के दस्तावेज जमा करने की समस्या थी. विश्वविद्यालय ने फिलहाल प्रोविजनल मार्कशीट के जरिए इस समस्या का समाधान निकाला है. पूरक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी ने बताया कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. प्रवेश की समय सीमा को देखते हुए संबंधित विभागों को मूल्यांकन और रिजल्ट प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए
