शिवपुरी जिला अस्पताल में युवक का पर्स चोरी

शिवपुरी: जिला अस्पताल में एक युवक का पर्स चोरी हो गया। यह घटना आज सुबह तब की है जब युवक इलाज का पर्चा बनवा रहा था। पीड़ित उपेंद्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।उपेंद्र शर्मा ने बताया कि वे पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी उनकी पिछली जेब से पर्स गुम हो गया। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन, बैंक का एटीएम कार्ड, बजाज फाइनेंस का क्रेडिट कार्ड और 4300 रुपये नकद थे।

पर्स में उनकी पत्नी आरती शर्मा के आधार, पैन, आयुष्मान कार्ड और उनके दो बच्चों से संबंधित दस्तावेज भी रखे थे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग हो सकता है, जिसके चलते उन्होंने पुलिस को सूचित किया है ताकि नए दस्तावेज बनवाए जा सकें। घटना के बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में पर्चा काउंटर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिए, जिन पर पर्स चोरी करने का संदेह है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।

Next Post

प्रतिबंधित वन संपदा धावड़ा गोंद जप्त

Thu Oct 9 , 2025
बागली: वन मंडल अधिकारी देवास के मार्गदर्शन में उप मंडल अधिकारी बागली व वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान के निर्देशन में गुरुवार 8 अक्टूबर को समय 12 बजे मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी जांच की गई जिसमें अवैध रूप से धावड़ा गोंद 5 क्विंटल 50 किलो […]

You May Like