जबलपुर:विजय नगर थाना अंतर्गत अग्रसेन मंडपम के पीछे क्लीनिक से निकली एक युवती को लुटेरे ने निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने बताया कि स्मिता त्रिपाठी 24 वर्ष निवासी अग्रसेन मंडपम के सामने किराये का मकान विजयनगर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह वर्ष 2022 से जबलपुर में रह रही है।
एकता चौक में सोनी फीजियो थेरेपी में प्राईवेट नौकरी करती है, वह क्लीनिक में काम करके पैदल मोबाइल से बात करते हुये अपने किराये वाले मकान में जा रही थी। रात लगभग 9 बजे जैसे ही अग्रसेन मंडपम के पीछे पहुॅची तभी पीछे से एक स्कूटी चालक आया और झपटा मारकर उसका मोबाइल छीनकर भाग गया।
