एटीएम से नकदी उड़ाने घुसा चोर, की तोडफ़ोड़, नहीं हुआ सफल

जबलपुर: मदनमहल थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक शाखा के एटीएम को शातिर चोर ने निशाना बनाया। नगदी उड़ाने के इरादे से तोडफ़ोड़ करने के साथ छेड़छाड़ की लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक अरुण मुलतानी निवासी माँ काम्पलेक्स नेपियर टाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एसबीआई शाखा विजयनगर में एटीएम अधिकारी के पद पर पदस्थ कार्यरत् हैं।

मानकुँवर बाई कॉलेज के सामने एसबीआई एटीएम है, जिसमेंं रात्रि में गार्ड नहीं रहता है। उसके प्रात: ड्यूटी वाला गार्ड मदन साहू ने सूचना दिया कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम चोरी करने के लिये छेड़छाड़ किया है वह सूचना पर पहुंचा।

इंजीनियर को बुलाकर सीसीटीव्ही फुटेज निकलवाये गए, जिसमें दिख रहा है कि कोई अज्ञात एटीएम में घुसकर एटीएम में चोरी करने का प्रयास करने, तोडफ़ोड़ करने के साथ छेड़छाड़ की। जिससे एटीएम में खराबी आ गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

कार ने सडक़ पर बैठे मवेशियों को रौंदा, दो की मौत

Sun Jul 20 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत भगवानदास मैरिज गार्डन के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने सडक़ पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में दो मवेशियों की मौत हो गई वहीं कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया […]

You May Like