जबलपुर: खितौला पुलिस ने सकरी मोहल्ला में चल रहे एक जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों सहित हजारों की नकदी जब्त की है।
खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि सकरी मोहल्ला में शेख मुसाहिद के मकान के पास ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे सौरभ सिंह, महेन्द्र विश्वकर्मा, सौरभ कोल तीनों निवासी, सत्यम नामदेव, अनिल कुमार लोधी दोनों निवासी रेल्वे फाटक के पास खितौला को पकडा गया, जुआडि़यों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा 5 हजार 540 रूपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
Next Post
गढ़ीमलहरा मंडल के अध्यक्ष बने आनंद चौरसिया
Sat Mar 7 , 2026
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने जिला छतरपुर के गढ़ीमलहरा मंडल के लिए आनंद चौरसिया को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए आनंद चौरसिया को मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और […]
