मानवाधिकार आयोग ने मेघालय के कोयला खदान में विस्फोट से 18 श्रमिकों की मौत के मामले का लिया संज्ञान

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में पांच फरवरी को एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत के मामले में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुये प्रदेश सरकार से इस मामले पर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

नवीनतम सूचना के अनुसार, इस घटना में कई अन्य लोग खदान में अभी फंसे हुए हैं और मरने वालों की तादाद बढ़कर 30 हो गयी है।

आयोग के अनुसार अगर रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्य सत्य हैं, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा है। आयोग ने इस मामले में मेघालय के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

आयोग ने कहा कि रिपोर्ट में बचाव अभियान की स्थिति, पीड़ित परिवारों को दिए गए मुआवजे और पुलिस जांच के साथ-साथ अधिकारियों द्वारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उठाए गए/प्रस्तावित कदमों को शामिल किया जाना अपेक्षित है।

 

 

 

 

Next Post

समानांतर सदन में कांग्रेस पार्षद दल ने उठाई जनहित की आवाज

Wed Feb 11 , 2026
जबलपुर। कांग्रेस पार्षद दल ने बुधवार को दमोहनाका चौक में गंगोत्री होटल के बाजू में समानांतर सदन लगाई जिसमें महापौर की भूमिका में पूर्व पार्षद जतिन राज , अध्यक्ष की भूमिका में पार्षद संतोष दुबे पंडा ,आयुक्त की भूमिका पूर्व पार्षद इस्तियाक अंसारी द्वारा निभाई गई। इस मौके पर नेता […]

You May Like