कलयुगी बेटे की करतूत, शराब के नशे में पिता पर किया हमला

इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही पिता पर नुकीले हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी पिता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया.

घटना कुम्हार मोहल्ला की है, जहां युवक आए दिन नशे में घर आकर विवाद करता था. इसी दौरान वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पिता से गाली गलौज करने लगा. समझाने पर वह और उग्र हो गया और घर में रखे नुकीले हथियार से हमला कर दिया, हमले में पिता घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

शादियों के सीजन से पहले पीली धातु की कीमतों में आई भारी गिरावट, सोना ₹1200 और चांदी ₹100 तक हुई सस्ती, क्या जेवर खरीदने का है यह सबसे सुनहरा मौका?

Fri Apr 24 , 2026
नई दिल्ली | शादियों के सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आभूषणों के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर आई है। आज घरेलू सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम लगभग 1200 […]

You May Like