प्रभारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक को शो-कॉज

सतना: नसबंदी शिविर के दौरान मीडिया कर्मियों से अभ्रदता किए जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रभारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक से जवाब मांगा गया है.मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कोठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में नसबंदी शिविर आयोजित किया गया.

नसबंदी शिविर के दौरान कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा इस बात की सूचना दी गई कि शिविर के संबंध में जानकारी मांगे जाने पर वहां के प्रभारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक चंद्रकांत पाठक द्वारा अनुचित और अशोभनीय व्यवहार किया जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि प्रभारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ अभ्रदता करते हुए उनके मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया. उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए विभागीय आचरण के विरुद्ध माना गया.

साथ ही यह भी कि मीडिया कर्मियों के साथ संतुलित, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखना प्रत्येक शासकीय कार्मिक का दायित्व है. जिसे देखते हुए मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोठी डॉ. अल्का महुले द्वारा प्रभारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक चंद्रकांत पाठक के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है. जारी नोटिस में इस बात की स्पष्ट ताकीद की गई है कि चंद्रकांत के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के संबंध में विभागीय कार्रवाई क्यों न की जाए. निर्धारित समयावधि में संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की दशा में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रभारी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

प्राचार्य डॉ. मेहता ने दिलाई शपथ, रैली निकालकर किया संविधान का सम्मान

Fri Nov 28 , 2025
इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटारसी में बुधवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजनीति विज्ञान विभाग, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। बाबा साहब को नमन और संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ […]

You May Like