भीम आर्मी नेता के होटल में पकड़ा देह व्यापार और जुआ, पुलिस ने मारा छापा

​ग्वालियर। पुलिस ने एक रिजॉर्ट्स पर छापा मारा, जहां अवैध देह व्यापार और जुए का अड्डा था. इस कार्रवाई में भीम आर्मी के एक नेता का नाम सामने आ रहा है, जिसके संरक्षण में यह गौरखधंधा फल-फूल रहा था. पुलिस ने मौके से नकदी, जुआरियों और अनैतिक कार्य में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है.

टेकनपुर हाईवे पर स्थिट होटल बॉर्डर रिजॉर्ट्स पर यह कार्रवाई की गई है. होटल भीम आर्मी नेता प्रवीण घोरपडे द्वारा संचालित करवाया जा रहा था, पुलिस ने मौके से भीम आर्मी नेता को भी गिरफ्तार किया है. एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि इस रिजॉर्ट्स में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित हो रही हैं. इसके बाद ग्वालियर से आई पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 टेकनपुर पर स्थित बॉर्डर रिजॉर्ट्स पर अचानक दबिश दी. छापामारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों से 15,000 की नगद राशि बरामद की है. पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है. इसके साथ ही, जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार किया है.

*आपत्तिजनक हालत में एक व्यक्ति के साथ थी महिला*

यह महिला और एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. इनके पास आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. मामले में पुलिस का कहना है कि हमें लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि टेकनपुर हाईवे के पास भीम आर्मी नेता से जुड़े ठिकानों पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. छापे के दौरान 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है और देह व्यापार की पुष्टि होने पर एक महिला की गिरफ्तारी हुई है.

Next Post

मशहूर फिटनेस स्टार एश्टन हाल की शूटिंग में बवाल, सड़क पर लगा लंबा जाम

Thu May 14 , 2026
ग्वालियर। सोशल मीडिया की दुनिया के मशहूर फिटनेस स्टार एश्टन हॉल की रील शूटिंग के दौरान ग्वालियर शहर की सड़कों पर जमकर बवाल हो गया। कटोराताल हॉस्पिटल रोड पर बिना अनुमति शूटिंग करने की वजह से आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यहां तक कि एम्बुलेंस भी ट्रैफिक में फंस […]

You May Like